गृह सचिव ने बताए संघ से जुड़े 10 आतंकियों के नाम
गृह सचिव आर के सिंह ने कहा था कि भारत में आतंक फैलाने में करीब दस ऐसे लोग शामिल हैं जिनका संघ और अन्य हिन्दुत्ववादी संगठनों से तार जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस, अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट और मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल दस लोग आरएसएस और उससे संबंधित अन्य संस्थाओं से संबंधित हैं। इनका बयान गृह
नई दिल्ली। गृह सचिव आरके सिंह का कहना है कि भारत में आतंक फैलाने में करीब 10 ऐसे लोग शामिल हैं जिनके संघ और अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों से तार जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस, अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट और मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल दस लोग आरएसएस और उससे संबंधित अन्य संस्थाओं से संबंधित हैं। उनका यह बयान गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर आतंक फैलाने में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारी विरोध के बाद गृह सचिव ने कहा है कि हमारे पास इसके सबूत भी हैं।
गृह सचिव आर के सिंह ने कहा है कि मृत सुनील जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता था। 90 के दशक से लेकर 2003 तक मध्य प्रदेश के महु और देवास में सक्रिय रहा। समझौता एक्सप्रेस और अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट के आरोपियों में इसका नाम भी शामिल है।
संदीप डांगे संघ का प्रचारक रहा है। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी इसको तलाश रही है। यह फरार है। इस पर भी हैदराबाद के मक्का मस्जिद में ब्लास्ट का आरोप है। लोकेश शर्मा, राजेंद्र उर्फ समुंदर और कमल चौहान पर समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप है। जेल में बंद इन आरोपियों का भी संबंध आरएसएस से है। लोकेश देवगढ़ का नगर कार्यवाहक तो राजेंद्र वर्ग विस्तारक था।
रामजी कालसंगरा भी समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद में वांटेड हैं। इनका भी संघ ने नाता है।
संघ से जुड़ा मुकेश वासनी भी अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इंदौर में संघ का प्रचारक रहे देवेंद्र गुप्ता को भी मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चंद्रशेखर लेवे भी शाहजहांपुर में संघ के प्रचारक रहे। इसे भी मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है।
संघ की एक शाखा वनवासी कल्याण परिषद से संबंधित स्वामी असीमानंद पर भी समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और अजमेर शरीफ दरगाह ब्लास्ट का मुख्य षडयंत्रकारी होने का आरोप है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर