सांसद ने दिल्ली के लिए रवाना की नई बस
स्थानीय डिपो को तीन दिन पहले दो नई बसें मिली थीं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:58 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:58 PM (IST)
सांसद ने दिल्ली के लिए रवाना की नई बस
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्थानीय डिपो को तीन दिन पहले दो नई बसें मिली थीं। दोनों बसें दिल्ली मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया है। रविवार दोपहर सांसद मुकेश राजपूत ने झंडी दिखाकर बस दिल्ली के लिए रवाना की। निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।
सांसद मुकेश राजपूत ने दोपहर को बस की पूजा-अर्चना करने के बाद नारियल फोड़ा और झंडी दिखाई। इसके बाद चालक सुरजीत गंगवार बस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि उस समय बस में एक भी यात्री नहीं था। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि दो नई बसें मिली हैं, जिन्हें दिल्ली मार्ग पर चलाया जा रहा है। संचालन प्रभारी गौरीशंकर, बस स्टेशन इंचार्ज उर्मिला दुबे, अनूप गंगवार, शिव प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें