छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:18 PM (IST)
छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
जासं, डाला (सोनभद्र) : डाला मार्ग पर गजराज नगर क्षेत्र में स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासिनी एक पीडित लड़की ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि स्मार्ट प्वांइट पर कार्यरत एक व्यक्ति उसकी फोटो खींच रहा था। जब उसने मना किया तो व्यक्ति उसके कंधे पर जबरदस्ती हाथ रखकर अश्लील हरकत करने लगा। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रवि सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। वह परसिया थाना चांदपुर कैमूर भभुआ-बिहार का रहने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें