Move to Jagran APP

बेटी से छेड़छाड़ करने पर महिला ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा

कस्बे के बाहर पौध नर्सरी की निगरानी करने वाली महिला ने एक व्यक्ति का गुप्तांग काट कर जख्मी कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 10:46 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 10:46 PM (IST)
बेटी से छेड़छाड़ करने पर महिला ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा
बेटी से छेड़छाड़ करने पर महिला ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा

बेटी से छेड़छाड़ करने पर महिला ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा

loksabha election banner

लखीमपुर: बेटी से छेड़छाड़ करने पर महिला ने एक व्यक्ति का गुप्तांग काट कर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। फूलबेहड़ के एक गांव की महिला दो वर्षों से दो बच्चों के साथ महेवागंज में किराए पर रहती थी। पति ने दूसरी शादी कर ली थी और कहीं बाहर रह रहा है। कमरे का किराया न दे पाने के कारण कुछ दिन पहले मालिक ने मकान से निकाल दिया था। तब से महिला कस्बे की हरियाली बाजार के पास पौध नर्सरी में छह माह से काम कर रही है। वह रात में भी बच्चों के साथ वहीं रहती है। बीती रात महिला से मिलने शिव कालोनी निवासी व्यक्ति आया था। तहरीर के मुताबिक व्यक्ति ने महिला की 10 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की, जिससे महिला ने गुस्से में व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया। खून से लथपथ व्यक्ति के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का आरोप है कि बेटी से अश्लील हरकत करने पर उसने ऐसा किया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला व व्यक्ति दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। इधर, शहर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि महिला ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट गोलागोकर्णनाथ के मुहल्ला मुन्नूगंज की सब्बो हत्याकांड का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित पति महफूज का चालान न्यायालय के समक्ष भेज दिया है। महफूज ने पत्नी को अवैध संबंधों के शक में अपने मामा वसीम की मदद से गला कस कर मौत के घाट उतारा था। नौ अगस्त से लापता चल रही सब्बो का बोरे में बंधा शव सोमवार को मोहम्मदी रोड से निकली बाईपास के निकट सरायन नदी में मिला था। प्रभारी निरीक्षक धर्मप्रकाश शुक्ला ने बताया कि उक्त मामले में पति का चालान भेज दिया गया है। वसीम का चालान शीघ्र भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.