Move to Jagran APP

गुमनाम नायकों को सम्मान दे रही मोदी सरकार, 25 साल में भारत बन जाएगा विश्व गुरु, तेजस्वी सूर्या का दावा

Jharkhand politics भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दावा किया है कि भारत आने वाले 25 सालों में विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने इतिहासकारों पर भगवान बिरसा मुंडा की अपेक्षा का आरोप लगाया है। रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:18 PM (IST)
गुमनाम नायकों को सम्मान दे रही मोदी सरकार, 25 साल में भारत बन जाएगा विश्व गुरु, तेजस्वी सूर्या का दावा
Jharkhand News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या।

रांची, राज्य ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को देश का आदिवासी समाज अपना गौरव मानता है। उनके राज्य कर्नाटक में भी बिरसा मुंडा के बलिदान की लोग पूजा करते हैं। जोरदार बारिश और मौसम खराब होने के बावजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बारिश में घूमते हुए तेजस्वी सूर्या कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद कार्निवाल बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

loksabha election banner

बिरसा मुंडा के साथ इतिहासकारों ने छल किया

उन्होंने कहा कि आज वरुण देव हमारी परीक्षा ले रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी शहादत कम उम्र में ही दी थी। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास में पढ़ाया जाता है कि भारत की पहली क्रांति 1857 साल में हुई थी। लेकिन उसके सैकड़ों साल पहले इस देश के आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी की लड़ाई छेड़ दी थी। लेकिन देश के कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने इसकी कहीं भी चर्चा नहीं की है। यह बहुत दुखद है उस समय के इतिहासकार पूरी तरह से एक ही परिवार के महिमामंडन में लगे रहे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और जनजातीय समुदाय को सम्मान देने का काम हो रहा है। भारत की राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय की महिला बनी हैं। इसका श्रेय भी भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हम सभी किसी भी राज्य में रहते हों हमारी हमारी संस्कृति हमारे पूर्वज एक हैं।

भारत के लिए आनेवाला 25 वर्ष काफी महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि आने वाला 25 वर्ष भारत को विश्व गुरु बनाने का वर्ष है। आने वाले 25 वर्षों में भारत दुनिया के अग्रिम देशों में सबसे आगे खड़ा रहेगा। आज के युवा हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं चाहे वह खेल हो, तकनीको हो या फिर पढ़ाई का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्र में भारत के युवा आज दुनिया में अपने हुनर का डंका बजा रहे हैं।

विषमताओं को दूर करने के लिए काम करना है

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि समाज में मौजूद विषमताओं को दूर करने के लिए हमें मिलकर काम करना है। केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के काम में हम सबको लगना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने को हमें प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम में यह लोग भी थे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि हम सभी युवाओं को प्रधानमंत्री के सपनों का झारखंड बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ और आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनीष दुबे ने किया। कार्यक्रम युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत, रांची के सांसद संजय सेठ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और रांची की मेयर आशा लकड़ा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी दीपज्योति मुंडा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक शेखर, युवा मोर्चा के प्रभारी विनय जयसवाल, सूर्य प्रभात, रितेश सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.