Move to Jagran APP

करतारपुर कोरिडोर से विधायक रंधावा ने निकाला तिरंगा मार्च

स्वतंत्रता दिवस को समर्पित शनिवार को विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक में झंडा मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 04:55 PM (IST)
करतारपुर कोरिडोर से विधायक रंधावा ने निकाला तिरंगा मार्च
करतारपुर कोरिडोर से विधायक रंधावा ने निकाला तिरंगा मार्च

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक : स्वतंत्रता दिवस को समर्पित शनिवार को विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित करतारपुर कोरिडोर से तिरंगा मार्च निकाला गया। भारत-पाक राष्ट्रीय सीमा पर बने दर्शनी स्थल से सुखजिदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में शुरू हुआ तिरंगा मार्च करतारपुर कोरिडोर के माधयम से होता हुआ एतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक के अलग-अलग मोहल्लों पर स्थानों से गुजरा। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे वाली झंडिया पकड़ी हुई थी।

loksabha election banner

बातचीत करते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि देश के महान बलिदानियों की बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता के दौरान एतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक के पुल पर रावी दरिया में हुए कत्लेआम के दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा बताएं कि उसने देश की आजादी के लिए क्या कुर्बानी दी है। केंद्र सरकार वोट की खातिर घर घर तिरंगा मुहिम को चलाया, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तिरंगे की मान-मर्यादा को बहाल रखा है। रंधावा ने कहा कि बाहरी ताकतें देश को कमजोर करने में लगी हुई है। इस मौके पर महंगा राम, सविदर सिंह, रवेल सिंह पिडीया, राजिदर सिंह अठवाल, हरमीत सिंह जिम्मी, कमलजीत सिंह टोनी, अवतार सिंह लाडी, वाइस चेयरमैन डेनियल मसीह, धर्मेद्रजीत सिंह कंग, लखविदरजीत सिंह, रुपिरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.