Move to Jagran APP

भारत-नेपाल सीमा पर कन्हौली में भीषण डाका, लगभग 20 लाख की संपत्ति लूटी, दो बम फोड़े

घटना के बारे में गृहस्वामी ने बताया कि रात साढ़े बारह बजे डकैत घर के अंदर घुस गए। काफी संख्या में डकैत बाहर खड़े थे। उनके पिता रामस्वरूप मंडल मां व पत्नी को हथियार का भय दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। फिर एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला।

By Jagran NewsEdited By: Ajit kumarPublished: Sat, 01 Oct 2022 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 03:03 PM (IST)
भारत-नेपाल सीमा पर कन्हौली में भीषण डाका, लगभग 20 लाख की संपत्ति लूटी, दो बम फोड़े
पिछले सालभर में डकैती की यह तीसरी वारदात है। फोटो: जागरण

भुतही (सीतामढ़ी), जासं। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कन्हौली में चिमनी मालिक मनोज मंडल के घर शुक्रवार रात भीषण डकैती हुई। जेवरात, कैश समेत 18 से 20 लाख की संपत्ति लूटे जाने की सूचना है। 10 से 12 की संख्या में आए डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। भागने के दौरान दहशत फैलाने की नीयत से दो बम भी फोड़े। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत कई थानों की पुलिस छानबीन में जुटी है। लुटेरों के भागने की दिशा में सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

गृहस्वामी मनोज में बताया कि रात साढ़े बारह बजे डकैत घर के अंदर घुस गए। काफी संख्या में डकैत बाहर खड़े थे। उनके पिता रामस्वरूप मंडल, मां व पत्नी को हथियार का भय दिखाकर कमरे में बंद कर दिया। फिर एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला। गोदरेज तोड़कर जेवरात व कैश लूट लिए। पिछले सालभर में डकैती की यह तीसरी वारदात है। 5 मार्च, 2021 को तीन सहोदर भाइयों उपेंद्र महतो, सुरेश महतो व मुकेश महतो के घर हुई डकैती में 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटी गई थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर डकैतों ने बम फेंका था। तब भी डकैत 20 की संख्या में हरवे-हथियारों से लैस थे। उस वारदात में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। 2021 के नवंबर माह में कन्हौली गांव में पूर्व शिक्षक सूर्यदेव महतो के घर डकैती हुई । भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र डकैतों के लिए सेफ जोन बन गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.