विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिक दहेज के खिलाफ पत्‍नी ने उठाई आवाज तो पति ने जिंदा जला डाला, तमाशा देखते रहे ससुराल वाले, हुई मौत

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 29 Sep 2023 11:27 AM (IST)

मधु की शादी तीन साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से अलगडीहा गांव के सोनू तुरी से हुई थी। उस दौरान मधु ...और पढ़ें

मृतका मधु देवी का फाइल फोटो, सौजन्य स्वजन।
मृतका मधु देवी का फाइल फोटो, सौजन्य स्वजन।

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव की एक विवाहिता की दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के खरपिटो निवासी लालमनी तुरी ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए उसकी बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ससुराल वाले दहेज के लिए करने लगे बहू के साथ मारपीट

मृतका के पिता ने बगोदर थाना में दामाद सोनू तुरी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बगोदर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया।

मृतका के पिता ने बताया कि अपनी बेटी मधु की शादी हिंदू रीति-रिवाज से अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर तीन वर्ष पूर्व बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव के सोनू से की थी।

शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद बेटी को दामाद सोनू तुरी समेत उसके ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में सुरक्षित नहीं बेटियां! 6 महीने में दहेज के लिए मार दी गई 101 लड़कियां, 794 के साथ दरिंदगी की घटनाएं

दहेज पर कई बार हुआ समझौता

कई बार आपस में बैठकर दामाद व उसके घरवालों से समझौता किया। इसके बाद कुछ दिन तक ठीक रहता था।

बीते करमा पर्व की रात को दामाद और उनकी बेटी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

तब दामाद ने बेटी के शरीर में आग लगा दी। इसकी जानकारी अगल-बगल के लोगों से मिली। इसके बाद वे अलगडीहा गांव पहुंचे।

आखिरकार विवाहिता ने तोड़ा दम

इसके बाद बेटी को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इसे लेकर बगोदर पुलिस ने मृतका के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

इस बबात बगोदर पुलिस ने बताया कि दहेज हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आरोपित को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दूल्‍हे ने लौटाए दहेज के लाखों रुपये, एक रुपया व नारियल का लिया शगुन, कहा- दुल्‍हन से बढ़कर कुछ और नहीं