Move to Jagran APP

Independence Day 2022: लुधियाना में भाजपा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सिंघल ने फहराया तिरंगा, बोले- आज का दिन बलिदानियों को याद करने का

पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराने के बाद लुधियाना भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल ने सभी शहर वासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:53 PM (IST)
Independence Day 2022: लुधियाना में भाजपा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सिंघल ने फहराया तिरंगा, बोले- आज का दिन बलिदानियों को याद करने का
लुधियाना में जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल व अन्य।

जासं, लुधियाना। जिला भाजपा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल की अगुआई में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई। सिंघल ने जिला भाजपा के मुख्यालय घंटाघर चौक पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान विशेष रूप से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल, महासचिव जीवन गुप्ता, खजांची गुरदेव शर्मा देवी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, एससी मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, सुखविंदरपाल सिंह ग्रेवाल, एडवोकेट विक्रमजीत सिद्धू, गुरदीप गोशा आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

पुष्पेंद्र सिंघल ने सभी शहर वासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 गौरवशाली वर्ष मनाने के लिए '75वां आजादी का अमृत महोत्सव' शुरू किया है। 75वें आजादी दिवस का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू किया गया है ताकि लोगों को यह दिन सेलिब्रेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और देशवासियों के दिलों में देश भक्ति का जज्बा कायम रहे।

सिंगल ने कहा कि आज का दिन सेना के जवानों, पुलिस कर्मियों, जनप्रतिनिधियों को भी याद करने का समय है। 75 साल में इन सबने भी बड़ा योगदान दिया है। यह देश के कोटि-कोटि नागरिकों को भी नमन करने का वक्त है, जिन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार देश के लिए काम किया।

इस मौके पर सीनियर भाजपा नेता अशोक लूंबा, संतोष कालडा,सतिंदर तजपुरिया, राजिंदर खत्री, पंजाब उद्योग प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, पार्षद सोनिया शर्मा, एमएसएमई के प्रधान प्रकोष्ठ के सुभाष डाबर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी, युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, अश्वनी बहल, योगेंद्र मकोल, यशपाल जनोत्रा, राजेश्वरी गोसाई, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव संजय गोसाई व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.