Move to Jagran APP

JSSC CGL 2023: झारखंड सीजीएल के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 20 जून से शुरू होगी एप्लीकेशन प्रॉसेस

harkhand SSC CGL 2023 झारखंड कर्मचारी आयोजित की ओर JGGLCCE 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के माध्यम से 2025 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 20 जून से शुरू होगी।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavPublished: Thu, 08 Jun 2023 01:49 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2023 02:35 PM (IST)
JSSC CGL 2023: झारखंड सीजीएल के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 20 जून से शुरू होगी एप्लीकेशन प्रॉसेस
JSSC CGL 2023: झारखंड एसएससी सीजीएल के लिए 20 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।

JSSC CGL 2023: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया है। JGGLCCE 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे 20 जून से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि Jharkhand SSC CGL 2023 भर्ती के माध्यम से कुल 2025 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

loksabha election banner

झारखंड एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन डायरेक्ट लिंक

JGGLCCE 2023: कौन कर सकता है आवेदन?

झारखंड एसएससी सीजीएल 2023 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने किसी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्गानुसार तय की गयी है। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष एवं एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।

Jharkhand SSC CGL 2023: भर्ती विवरण

उम्मीदवारों को बता दें कि झारखंड एसएससी सीजीएल 2023 भर्ती के जरिये 2025 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के 182, प्लानिंग असिस्टेंट के 5, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, प्रखंड आपूर्तिकर्ता पदाधिकारी के 252 एवं अंचल निरीक्षक के 185 पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि झारखंड एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 केवल एक चरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.