विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal Post Office Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल के डाक विभाग में GDS के 2357 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 03 Aug 2021 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 05:29 PM (IST)

West Bengal Post Office Recruitment 2021अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तोआपके ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak)
पश्चिम बंगाल ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak)

West Bengal Post Office Recruitment 2021:अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। पश्चिम बंगाल ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इसके तहत कुल 2357 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2021 है। बता दें कि आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2021 को शुरू किया गया था।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 20 जुलाई 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2021

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

जीडीएस की पोस्ट पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को

भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10 वीं कक्षा का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा प्रमाण पत्र उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार को कम से कम 10 वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन करना चाहिए था। इसके अलावा एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये होनी चाहिए उम्र 

जीडीएस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।

ये होगी फीस

जीडीएस पोस्ट पर अप्लाई करने वाले ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का ओवदन शुल्क देना होगा। वहीं सभी महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर किया जाएगा।