यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UKPSC: 224 पदों के लिए आयोजित होगी उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा, आवेदन आज होंगे समाप्त
Uttarakhand PCS Application 2021 आयोग द्वारा जारी उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष कुल 224 पदों के लिए ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Uttarakhand PCS Application 2021: उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 की तैयारी मे जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 यानि उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना (सं. A-1/E-1/PCS-2021/2021-22) मंगलवार, 10 अगस्त 2021 को जारी की थी। आयोग द्वारा जारी उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष कुल 224 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। यूकेपीएससी द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूके पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से ही शुरू हो गई थी, जो कि आज, 30 अगस्त 2021 की रात 11.59 बजे तक चलेगी। साथ ही, उम्मीदवारों को 30 अगस्त तक ही निर्धारित परीक्षा शुल्क 176.55 रुपये का भी भुगतान करना होगा।
इस लिंक से देखें उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना
जानें योग्यता
उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। हालांकि, कुछ पदों के लिए सम्बन्धित क्षेत्र/विषय में स्नातक/पीजी डिग्री मांगी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1979 से पहले और 1 जुलाई 2000 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। वहीं, उत्तराखण्ड राज्य के निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।
उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 2-2 घंटे को दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा और इसमें 150 प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा का होगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।
