विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Notification 2024: यूपीएससी ने IES/ISS और CMS परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी की, आवेदन 30 अप्रैल तक

Published: Fri, 12 Apr 2024 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 10:16 AM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 और सम्मिलित चिकित्सा सेवा ...और पढ़ें

UPSC Notification 2024: आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।
UPSC Notification 2024: आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।

HighLights

  1. UPSC IES/ISS परीक्षा और CMS परीक्षा के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी
  2. आवेदन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो कि 30 अप्रैल तक चलेगी
  3. आवेदन हेतु उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करें
  4. IES/ISS परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है
  5. CMS परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी ने आइईएस/आइएसएस परीक्षा तथा सीएमएस परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 और सम्मिलित चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना (UPSC Notification 2024) जारी कर दी है। दोनों ही परीक्षाओं के लिए अधिसूचना आयोग द्वारा 10 अप्रैल को जारी की गई। इसके साथ ही इनमें सम्मिलित होने के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो कि 30 अप्रैल तक चलेगी।

UPSC Notification 2024: ऐसे करें आवेदन 30 अप्रैल तक

जो उम्मीदवार UPSC द्वारा इस साल आयोजित की जाने वाली IES/ISS परीक्षा या CMS परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अधिसूचना (UPSC Notification 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, दोनों ही परीक्षाओं के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर उम्मीदवारों को पहले एकबारगी पंजीकरण (OTR) करना होगा। इसके बाद पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार सम्बन्धित परीक्षा के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

UPSC Notification 2024: आवदेन से पहले जानें योग्यता

UPSC द्वारा जारी IES/ISS परीक्षा अधिसूचना (UPSC Notification 2024) के अनुसार भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ISS) परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - HPPSC HPAS Exam 2024: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 2 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

वही, सम्मिलित चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री प्राप्त की हो या इस फाइनल परीक्षा दी हो या देने जा रहे हों। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दोनों ही परीक्षाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए सम्बन्धित परीक्षा अधिसूचना (UPSC Notification 2024) देखें।