विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरी सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 4 अक्टूबर तक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2022 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 07:48 AM (IST)

UPSC ESE 2023 Notification संघ लोक सेवा आयोग ने 14 सितंबर को इंजीनियरी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की अधिसूचना जारी ...और पढ़ें

यूपीएससी ईएसई 2023 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की गई और आवेदन अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर करें।
यूपीएससी ईएसई 2023 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की गई और आवेदन अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC ESE 2023 Prelims Notification: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। सिविल, यांत्रिक, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिकी व दूरसंचार इंजीनियरी से सम्बन्धित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप क/ख सेवाओं पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज यानि बुधवार, 14 सितंबर 2022 को जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

इस लिंक से देखें अधिसूचना

यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

UPSC ESE 2023: आवेदन 14 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग द्वारा यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तिथि से ही आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है, जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगी। किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक और 1 जनवरी 2023 को 21 से 30 वर्ष तक की आयु के आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एकमुश्त पंजीकरण (OTR) करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लिंक से करें अप्लाई

UPSC ESE 2023: इन सेवाओं व पदों में भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरी सेवा परीक्षा के माध्यम से आमतौर पर भरे जाने वाले विभिन्न सेवाओं के ग्रुप ए और बी पदों के विवरण को यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन में जारी किया गया। पिछले वर्ष जिन सेवाओं/पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  • केंद्रीय इंजीनियरी सेवा
  • केंद्रीय इंजीनियरी सेवा (सड़क) समूह क (सिविल इंजीनियरी पद)
  • भारतीय सर्वेक्षण विभाग समूह क सेवा
  • सीमा सड़क इंजीनियरी सेवा में सहायक कार्यपालक इंजीनियर (सिविल इंजीनियरी पद)
  • भारतीय रक्षा इंजीनियर सेवा
  • सैन्य इंजीनियरी सेवा (एमईएस) सर्वेयर संवर्ग में सहायक कार्यपालक इंजीनियर
  • केंद्र जल इंजीनियरी सेवा (समूह क) सेवा
  • भारतीय कौशल विकास सेवा

इंजीनियरी सेवा परीक्षा 2023 से भरे जाने वाले अन्य सेवाओं/पदों की जानकारी के लिए यूपीएससी ईएसई 2023 प्रिलिम्स नोटिफिकेशन देखें।