विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर 12th पास कर सकते हैं फ्री में अप्लाई, जिले वाइज जानें लास्ट डेट

Published: Sat, 14 Mar 2026 03:34 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2026 03:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती हो रही है। 12वीं कक्षा पास महिला उम्मीदवार ...और पढ़ें

up anganwadi vacancy 2026 last date

up anganwadi vacancy 2026 last date

HighLights

  1. यूपी के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर हो रही भर्ती।

  2. 12th पास महिला अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। ऐसे में जो महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे जिले के अनुसार निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर भर सकती हैं। ध्यान रखें कि भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, पुरुष उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

जिले के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट एवं पद

जिला पदों की संख्या फॉर्म भरने की लास्ट डेट 
भदोही 07 31 मार्च 2026
बिजनौर 41 01 अप्रैल 2026 
रामपुर 227  01 अप्रैल 2026
संत कबीर नगर 27 28 मार्च 2026  
बांदा 28 28 मार्च 2026  

पात्रता एवं मापदंड

  1. यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं। अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
  2. अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
  3. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  4. आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे मोबाइल से ही फॉर्म भर सकती हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन के लिए स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UP Anganwadi Bharti

नहीं लगेगी फीस

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में सभी महिला अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में कॉन्स्टेबल, सिविल जज, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई