UCIL Recruitment 2023: यूसीआईएल में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती, 13 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
UCIL Apprentice 2023 यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने अप्रेंटिसशिप के 243 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभ ...और पढ़ें

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी जारी आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए 13 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है। योग्य अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में यूसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
UCIL Apprentice Recruitment 2023: भर्ती विवरण
यूसीआईएल की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 अप्रेंटिसशिप पदों को भरा जाएगा। ट्रेड के अनुसार भर्ती विवरण यहां दिया जा रहा है। अभ्यर्थी जिस पद के लिए योग्य हैं वे उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- फिटर: 82 पद
- इलेक्ट्रीशियन: 82 पद
- वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक): 40 पद
- टर्नर/ मशीनिस्ट: 12 पद
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 5 पद
- मैकेनिक डीजल/ मैकेनिक एमवी: 12 पद
- कारपेंटर: 5 पद
- प्लंबर: 5 पद
- कुल पद: 243

UCIL Apprentice Recruitment 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिक/ 10वीं/ STD उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण किया हो। इसके अतिरिक्त आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 13 अक्टूबर 2023 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।