विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

State Health Society Bihar Recruitment 2021: स्टॉफ नर्स के 4102 पदों पर निकली भर्तियां, 20 जनवरी तक करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 10:58 AM (IST)

State Health Society Bihar Recruitment 2021 स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (State Health Society Bihar) ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के ...और पढ़ें

State Health Society Bihar Recruitment 2021: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (State Health Society Bihar)
State Health Society Bihar Recruitment 2021: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (State Health Society Bihar)

State Health Society Bihar Recruitment 2021: अगर आप बिहार में रहते हैं और यहां मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो फिर आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (State Health Society Bihar) ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र व्यक्ति 20 जनवरी 2021 को या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य सोसायटी बिहार भर्ती अधिसूचना 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है और 20 जनवरी, 2021 की शाम 6 बजे तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे इस दौरान अप्लाई कर दें।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल https://shsb19.azurewebsites.net/#no-back-button" rel="nofollow पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन हां आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को पहले अच्छी तरह पढ़ लें, क्योंकि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में कहीं भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर आवेदन पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें।  

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरा ऑनलाइन नोटिफिकेशन

ऑफिशियल पोर्टल पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

वैकेंसी डिटेल्स

यूआर- 1041 पोस्ट

यूआर- 1576 पोस्ट

ईडब्लूएस- 290 पोस्ट

ईडब्लूएस- 118 पोस्ट

एमबीएस- 474 पोस्ट

एसटी फीमेल- 01 पोस्ट

डब्लूबीसी- 123 पोस्ट

  

एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

स्टॉफ नर्स की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल / संस्थान से GNM (जनरल नर्स और मिडवाइफरी) होना चाहिए। इसके अलावा नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल / संस्थान से उम्मीदवार को बीएससी में नर्सिंग होनी चाहिए। इसके अलावा एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए और पद के लिए आयु सीमा सहित अन्य विवरण के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।