SSC CGL 2019: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की प्रस्तावित रिक्तियों की संख्या, देखें किस विभाग में भरे जाएंगे कितने पद
SSC CGL 2019 कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2019 से भरी जाने वाली रिक्तियों की प्रस्तावित संख्या घोषित की।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। SSC CGL 2019: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission,SSC) ने वर्ष 2019 की सीजीएल परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली प्रस्तावित रिक्तियां जारी कर दी हैं। आयोग ने इस सम्बन्ध में 19 मार्च 2020 को अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक कुल 10,132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 4,135 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। वहीं एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1353 पद, एसटी के लिए 725 पद और ओबीसी के लिए 2,420 पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। इसके अलावा बाकी बचे हुए अन्य पद दिव्यांग श्रेणी के लिए हैं।
इस डायरेक्ट लिंक पर नोटिफिकेशन करें चेक
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर 2019 की भर्ती प्रक्रिया (CGL 2019 Recruitment process) के लिए 22 अक्टूबर 2019 को विज्ञापन निकाला था।