विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SBI SCO recruitment 2022: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, sbi.co.in पर करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 27 Apr 2022 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 28 Apr 2022 07:34 AM (IST)

SBI SCO recruitment 2022 इन पदों के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा 25 जून के लिए निर्धारित है। ...और पढ़ें

SBI SCO recruitment 2022:एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
SBI SCO recruitment 2022:एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SBI SCO recruitment 2022: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India, SBI) की ओर से निकाली गई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर शुरू की गई है। अब ऐसे में जो भी इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है, वे अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, आवेदन की लास्ट डेट 17 मई 2022 है। ऐसे में अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम समय बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं इन पदों के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा 25 जून के लिए निर्धारित है। इसके साथ ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 16 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी कार्ड रिलीज होने के बाद जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि कुल 35 रिक्तियों में से 7 नियमित रिक्तियां हैं और 29 संविदा कैटेगिरी के लिए निकाली गई है।

SBI SCO recruitment 2022: एसबीआई SCO के पदों पर  ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

एसबीआई SCO के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन को आगे बढ़ाएं। अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी जमा करें और अपने पास रखें।

ये होगी फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये होगा, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस से छूट दी गई है। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।