विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 29 Jan 2026 10:37 AM (IST)

एसबीआई की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 2050 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ...और पढ़ें

sbi cbo vacancy 2026

sbi cbo vacancy 2026

HighLights

  1. एसबीआई में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर निकली भर्ती।

  2. स्नातक उत्तीर्ण 18 फरवरी तक भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी कि CBO के बंपर पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 29 जनवरी से स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए पात्र

एसबीआई सीबीओ पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा मेडिकल इंजीनियरिंग/ इंजीनियरिंग/ CA कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2004 के बीच हुआ हो। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 750 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की स्टेप्स

  • एसबीआई सीबीओ आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना है।
  • अब बेसिक डिटेल दर्ज करने के बाद फॉर्म को प्रिव्यू करें और अन्य डिटेल अपलोड करें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अब एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
SBI CBO Recruitment

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 2050 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई