Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: राजस्थान 5वीं, 8वीं की डेटशीट बदली, मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस दिन होंगे जारी
LIVE Sarkari Naukri Results 2022: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के जाने विकल्प। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस दिन होंगे जारी। पटना हाई कोर्ट में 45 पदों के लिए विज्ञापन जारी।
अगर आप राजस्थान में 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। राजस्थान में 5वीं और 8वीं की डेटशीट में बदलाव हो गया है। इसके अनुसार, अब यह पांचवी कक्षा की परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं।
एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जल्द ही की जानी है। इस बीच नतीजों का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के अवसरों को जान सकते हैं। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट रिलीज करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड तेजी से मूल्यांकन कार्य पूरा कर रहा है, जिससे जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा कर दी जाएं। हालांकि बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट कब रिलीज करेगा, इस पर अभी तक कोई Mpbse मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट इस महीने घोषित हो सकते हैं।
पटना हाई कोर्ट में 45 पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के संबंध में बड़ी खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने एमटीएस पदों के लिए आयोजित की जाने वाली फेज 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने भोपाल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अनुसार,सीनियर मैकेनिक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा होना चाहिए। बिहार राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2187 सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 14 अप्रैल 2022 से शुरू हो रही है।
राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा और प्रवेश पत्र 18 अप्रैल को जारी होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) इस बार सीबीएसई बोर्ड को पछाड़ कर आगे निकल गया है। एक तरफ जहां, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) टर्म-2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाली हैं। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं खत्म कराने के बाद कांपियों को जांचने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली में निकली 168 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मई तक अप्लाई कर सकेंगे। ESIC UDC प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही साथ निगम द्वारा अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए भी अपडेट जारी कर दिया गया है। सरकारी नौकरी भर्ती की मौकों का इंतजार कर रहे या विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवरों के लिए आज, 14 अप्रैल 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिविजन क्लर्क (UDC) पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में 19 मार्च को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। वहीं, पीएसयू कंपनी एनबीसीसी इंडिया में 81 जूनियर इंजीनियर और डिजीएम पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज है। दूसरी तरफ, दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होंगे घोषित
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होंगे घोषित। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक।
अब 27 अप्रैल से शुरू होगी राजस्थान 5वीं की परीक्षा
राजस्थान 5वीं की परीक्षा अब 27 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं 8वीं की डेटशीट भी बदली। पूरी खबर जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक।
MP Board 12th Result 2022: एमपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम जल्द, 12वीं के बाद ये हैं सरकारी नौकरी विकल्प
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा इस माह के आखिर तक की जानी है। ऐसे में उम्मीदवार 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के विकल्पों के अनुसार आगे की तैयारी कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
MP Board mpbse 10 result 2022 पर यह ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट रिलीज करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड तेजी से मूल्यांकन कार्य पूरा कर रहा है, जिससे जल्द से जल्द परिणामों की घोषणा कर दी जाएं। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक।
Patna High Court Recruitment 2022: पटना उच्च न्यायालय में 45 पदों के लिए विज्ञापन जारी
पटना उच्च न्यायालय में पर्सनल असिस्टेंट के 45 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार और निर्धारित गति के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग में प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवार 15 अप्रैल से 5 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट, patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी इस लिंक से पढ़ें।
एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट
एसएससी ने एमटीएस और हवलदार पद की परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करेंं क्लिक।
ESIC MTS Call Letter 2022: 7 मई को होने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए 7 मई को आयोजित की जाने वाली फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) ने जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ईएसआइसी की आधिकारिक वेबसाइट, esic.nic.in से उम्मीदवार 7 मई तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
BECIL में इस पद पर जॉब का मौका
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने भोपाल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक।
BSSC CGL Exam 2022: बिहार सीजीएल परीक्षा से 2187 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 2187 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानि 14 अप्रैल से किए जा सकते हैं। आखिरी तारीख 17 मई 2022 निर्धारित की है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
Rajasthan APRO Exam 2022: 24 अप्रैल को होगी राजस्थान APRO, एडमिट कार्ड डाउनलोड 18 अप्रैल से
राजस्थान सरकार के जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 पर बड़ी अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब जल्द ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक।
DSSSB Notification 2022: दिल्ली में 168 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन इस तारीख से
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने राज्य सरकार के लिए विभिन्न विभागों में 168 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार 9 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
UPSC IFS Main Result 2021 घोषित
यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेंस रिजल्ट (UPSC Indian Forest Services, Main Examination Result, 2021) घोषित हो चुका है। पूरी खबर जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक।
ESIC UDC Result 2022: सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को
ईएसआइसी द्वारा यूडीसी पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 मार्च करने के बाद नतीजे 13 अप्रैल को घोषित किए गए। सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली सरकार के विभागों में 168 पदों की भर्ती
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स, आदि समेत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं.06/2022) दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 9 मई 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। इस लिंक से देखें भर्ती अधिसूचना।
NBCC JE भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की कंपनी एनबीसीसी इंडिया में सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में जूनियर इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 14 अप्रैल 2022 को समाप्त होने जा रही है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
ESIC UDC Result 2022: ESIC UDC प्रारंभिक परीक्षा में 20681 उम्मीदवार सफल
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 19 मार्च 2022 को आयोजित अपर डिविजन क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा 13 अप्रैल 2022 को कर दी है। कुल 20,681 उम्मीदवारो को अगले चरण के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है। सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर इस लिंक से देखें।