विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी

Published: Tue, 03 Feb 2026 03:08 PM (GMT+05:30)

आरएसएसबी में लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ...और पढ़ें

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RSSB Lab Assistant Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. कुल 804 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने के लिए 12वीं अनिवार्य।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार लैब असिस्टेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लैब असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये, एससी एवं एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पेपर-1 और पेपर-2 में उम्मीदारों से 200-200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों से 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी जाएगी।

ऐसे करें लैब असिस्टेंट पदों के लिए अप्लाई

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें। 
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

यह भी पढ़ें: UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट का रिजल्ट यहां ugcnet.nta.ac.in होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड