Move to Jagran APP

राजस्थान PWD और अन्य विभागों में 1092 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

RSMSSB द्वारा सोमवार 17 जनवरी 2022 को जारी कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2022 विज्ञापन (सं.01/2022) के अनुसार जेई के कुल 1092 पदों के लिए भर्ती की जानी हैं इनमें से 1040 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं जबकि शेष 52 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:36 AM (IST)
राजस्थान PWD और अन्य विभागों में 1092 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू होगी और आखिरी तारीख 19 फरवरी 2022 निर्धारित है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। राजस्थान में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) जयपुर ने राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और स्वायत्त शासन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा सोमवार, 17 जनवरी 2022 को जारी कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2022 विज्ञापन (सं.01/2022) के अनुसार जेई के कुल 1092 पदों के लिए भर्ती की जानी हैं, इनमें से 1040 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं जबकि शेष 52 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।

loksabha election banner

जानें आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू होगी और आखिरी तारीख 19 फरवरी 2022 निर्धारित है। साथ ही, उम्मीदवारों को इन्हीं तारीखों के दौरान ही निर्धारित परीक्षा शुल्क (रु. 450) का भी भुगतान कर लेना होगा। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

इस लिंक से राजस्थान जेई भर्ती 2022 अधिसूचना

इस लिंक से कर पाएंगे आवेदन (21 जनवरी से 19 फरवरी 2022 तक)

राजस्थान जेई भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

राजस्थान जेई भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सिविल/विद्युत/यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा कोई समकक्ष योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गयी है, अधिक जानकारी के भर्ती अधिसूचना देखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.