विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Recruitment 2026: कल है रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट, स्नातक पास तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2026 10:18 AM (IST)

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त निर्धारित है। स्नातक पास अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी ...और पढ़ें

RRB Section Controller recruitment

RRB Section Controller recruitment

HighLights

  1. आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई।

  2. 14 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक पास युवाओं के पास रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में अगर आप किसी कारणवश अभी तक फॉर्म भरने से चूक गए हैं तो बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। निर्धारित तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय/ स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में ओबीसी को 3 साल, एससी/ एसटी को 5 साल एवं अन्य आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
Railway Section Controller Vacancy notification

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में आवेदन के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क भुगतान के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। कैटेगरी के अनुसार अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 500 रुपये और एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। सीबीटी एग्जाम के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये और एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 50 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 09 पद, ओबीसी के लिए 29, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 12 पद आरक्षित हैं। भर्ती के लिए चयन CBT एग्जाम, CBAT में भाग लेना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP-CG में कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, मैट्रिक पास कर सकते हैं अप्लाई