RRB JE CBT 2 Result 2026 OUT: आरआरबी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE CBT 2 Result 2026: सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
HighLights
सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आरआरबी सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB JE CBT-2 Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी-2 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट
आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB JE CBT-2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2585 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1096 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 246 पद, ओबीसी के लिए कुल 620 पद, एससी के लिए कुल 411 पद और एसटी के लिए कुल 212 पद आरक्षित किए गए हैं।
चयनित अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में होंगे शामिल
आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी की ओर से फिलहाल डीवी के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा में चयनित किए गए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीवी तिथि से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
