RRB JE 2026: बनना है सरकारी इंजीनियर तो तुरंत कर लें अप्लाई, रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज
आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज है, ऐसे में इच्छुक युवा तुरंत ही फॉर्म भर लें। ...और पढ़ें

RRB JE 2026 Application Form
HighLights
आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज।
4029 पदों के लिए हो रही भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। रेलवे की ओर से जूनियर इंजीनियर यानी कि JE के 4029 रिक्त पदों पर भर्ती हो हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 13 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर लें। आज के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।
इस डेट तक फीस जमा करने एवं करेक्शन करने का मौका
जो अभ्यर्थी आज यानी 13 सितंबर तक फॉर्म भर लेंगे उनके पास 15 सितंबर तक एप्लीकेशन फीस जमा करने का मौका रहेगा। इसके अलावा फॉर्म में गलती होने पर 16 से 25 सितंबर 2026 तक उसमें संशोधन भी किया जा सकता है।
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
आरआरबी जेई भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम उम्र 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- आरआरबी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी पीएच वर्ग को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद General/ OBC/ EWS वर्ग को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female कैंडिडेट्स को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए चयन CBT एग्जाम, CBAT में भाग लेना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4029 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
