RPSC Teacher Vacancy 2026: राजस्थान स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक
राजस्थान स्पेशल टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आरपीएससी की साइट या SSO पोर्टल से फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Special Teacher Recruitment के लिए यहां से करें आवेदन।
HighLights
राजस्थान स्पेशल टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू।
30 जून तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से स्पेशल टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 1 जून से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
स्पेशल टीचर पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र या म्यूजिक में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने बीएड उत्तीर्ण किया हो। राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ऐसे भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- Rajasthan Special Teacher Recruitment Online Form 2026
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये वहीं राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
