विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC School Lecturer Recruitment 2020: राजस्थान प्राध्यापक (विद्यालय) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन इस दिन से

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 02 Jun 2020 12:16 PM (IST)

RPSC School Lecturer Recruitment 2020 आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से आरंभ होगी और 7 जुलाई 2020 तक चलेगी।

RPSC School Lecturer Recruitment 2020: राजस्थान प्राध्यापक (विद्यालय) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन इस दिन से
RPSC School Lecturer Recruitment 2020: राजस्थान प्राध्यापक (विद्यालय) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन इस दिन से

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RPSC School Lecturer Recruitment 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक -विद्यालय (School Lecturer) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सोमवार, 1 जून को जारी कर दिया है, जिसके अनुसार आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जून से आरंभ होगी और 7 जुलाई 2020 तक चलेगी।

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2020 नोटिफिकेशन के अनुसार प्राध्यापक -विद्यालय के कुल 22 पदों पर 9 विभिन्न विषयों में भर्ती की जानी है। इन विषयों में राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र, ज्योतिष, यजुर्वेद, सामान्य दर्शन, जैन दर्शन और न्याय दर्शन शामिल हैं।

ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों की राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। होम पेज पर दिये अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पेज पर पहुंच सकते हैं, जहां आयोग ने न्यू अप्लीकेशन पोर्टल (एसएसओ के माध्यम से) का लिंक दिया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल पर जा सकते हैं। ध्यान रहे कि आरपीएससी अप्लीकेशन पोर्टल पर आरपीएससी स्कूल लेक्चरर रिक्रूटमेंट 2020 ऑनलाइन फॉर्म का लिंक 8 जून को उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और अप्लीकेशन पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।

यहां देखें आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2020 नोटिफिकेशन

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन 8 जून से यहां कर पाएंगे

आरपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट लिंक