विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCF Kapurthala Recruitment 2026: रेलवे कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा-इंटरव्यू के होगा चयन

Published: Tue, 11 Aug 2026 02:46 PM (IST)

रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला में अप्रेंटिस के 734 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। दसवीं एवं ...और पढ़ें

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026

RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026

HighLights

  1. रेलवे कोच फैक्ट्री में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. 5 सितंबर तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे कोच फैक्ट्री, कपूरथला में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 सितंबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित है।

केवल 10th-ITI पास कर पा सकते हैं नौकरी

इस भर्ती में भाग लेने के लिए कोई भारी-भरकम डिग्री की आवश्यकता नहीं है। अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का केवल 50% अंकों के आठ 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा 5 सितंबर 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में छूट नियमनुसार दी जाएगी।

बिना परीक्षा इंटरव्यू के हो जायेगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10th-ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से विभिन्न ट्रेड के तहत कुल 734 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन करें आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Apply for online application of Act Apprentice Training पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म पूरा करें।
  • एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RCF Kapurthala Recruitment 2026 notice

भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ फीमेल कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट MP-CG में कैंटीन अटेंडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू