Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Assistant Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक आज जारी करेगा 1000 सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 11:48 AM (IST)

    RBI Assistant Recruitment 2023 Notification भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार 11 सितंबर को जारी की जानी है। आरबीआइ के संचार विभाग द्वारा हाल ही में जारी एक आधिकारिक अपडेट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सहायक-पीवाइ 2023 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1000 पदों को भरा जाना है। अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

    Hero Image
    RBI Assistant Recruitment 2023 Notification: उम्मीदवार आरबीआइ की वेबसाइट, rbi.org.in के भर्ती सेक्शन पर नजर बनाए रखें।

    RBI Assistant Recruitment 2023 Notification: आरबीआइ में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) द्वारा सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी सोमवार, 11 सितंबर 2023 को जारी की जानी है। आरबीआइ के संचार विभाग द्वारा हाल ही में जारी एक आधिकारिक अपडेट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सहायक-पीवाइ 2023 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1000 पदों को भरा जाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Recruitment 2023: आरबीआइ सहायक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक हजार सहायकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in के भर्ती सेक्शन में सम्बन्धित तारीख के समक्ष एक्टिव जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार एक्टिव किए जाने वाले लिंक से आरबीआइ असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2023 डाउनलोड कर सकेंगे और दिए गए लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

    आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवारों अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। साथ ही, आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क राशि की जानकारी उम्मीदवार आरबीआइ द्वारा जारी की जाने वाली आरबीआइ सहायक भर्ती 2023 अधिसूचना से ले सकेंगे।

    RBI Recruitment 2023: आरबीआइ सहायक भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

    आरबीआइ ने सहायक भर्ती 2023 के लिए जारी आधिकारिक अपडेट योग्यता को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, इस भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 20-28 वर्ष के बीच निर्धारित हो सकती है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

    comedy show banner