विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, बिना पढ़े-लिखे कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sat, 15 Aug 2026 03:50 PM (IST)

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 24,752 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान की ओर से सफाई कर्मचारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 अगस्त से शुरू कर दी गई है। जिनके पास कोई भी पात्रता नहीं है और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे उम्मीदवार Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 28 सितंबर, 2026 तक का मौका दिया गया है।

भर्ती संबंधित विविरण

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 475 पद और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 24,277 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चीहिए।
  2. आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  3. इस पद के लिए बिना पढ़े लिखे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करते समय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना भी जरूरी है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Form Link

इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन माध्यम में आवेदन

सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर दें।
  5. अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Form Link

 

यह भी पढ़ें: Teacher Bharti 2026: इस राज्य के सरकारी स्कूलों में निकली 15 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से शुरू