विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan High Court Recruitment 2020: 430 स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 09:17 AM (IST)

Rajasthan High Court Steno Recruitment 2020 । हालांकि ऑनलाइन परीक्षा शुल्क 29 फरवरी को रात्रि 11.59 बजे तक जमा किये जा सकते हैं।

Rajasthan High Court Recruitment 2020: 430 स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई
Rajasthan High Court Recruitment 2020: 430 स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rajasthan High Court Recruitment 2020: राजस्थान उच्च न्यायालय ने हाल ही में 430 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए आवेदन का आज, 28 फरवरी को अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हे वे हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट, hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य के जिला न्यायालयों में आशुलिपिक ग्रेड – III (हिन्दी / अंग्रेजी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में आशुलिपिक (हिन्दी) के कुल 430 पदों के लिए नोटिफिकेशन 18 जनवरी 2020 को जारी किया था। अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी से शुरू हुए थे और अंतिम तिथि 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क 29 फरवरी को रात्रि 11.59 बजे तक जमा किये जा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

• राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 में आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, hcraj.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

• होम पेज पर दिये गये रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करके सम्बन्धित पेज पर जाएं।

• रिक्रूटमेंट पेज पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स एवं डीएलएसए 2020 रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

• एक नया पेज खुलेगा जहां आपको ऑनलाइन अप्लीकेशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करना है।

• फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आप रजिस्टर बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

• रजिस्ट्रेशन के बाद अपने लॉगिन डिटेल के साथ लॉगिन करके राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• आवेदन से पूर्व अप्लीकेशन पोर्टल पर दिये गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवश्यक दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।

यहां देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

आवश्यक दिशा-निर्देश

ऑनलाइन आवेदन यहां करें