विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway Recruitment 2026: आरआरसी प्रयागराज में अप्रेंटिस के 1853 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 08 Jul 2026 02:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:52 AM (IST)

आरआरसी प्रयागराज में बम्पर पदों पर भर्ती निकली है जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार 8 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।

NCR Prayagraj Act Apprentice 2026

NCR Prayagraj Act Apprentice 2026

HighLights

  1. रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 10th - ITI पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आरआरसी प्रयागराज की ओर से अप्रेंटिसशिप के 1853 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 8 जुलाई से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 8 अगस्त 2026 तय की गई है।

फॉर्म भरने से पात्रता कर लें चेक

आरआरसी प्रयागराज अप्रेंटिसशिप भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण किया हो और साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI/ NCVT सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके अलावा 7 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 साल से कम न हो। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा। जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको शॉर्टलिस्ट करके डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। जो अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित होंगे उनकी ट्रेनिंग अवधि एक वर्ष के लिए होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल मथुरा में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, फ्री में कर सकते हैं अप्लाई