विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OSSSC Recruitment 2020: इन 6432 सरकारी नौकरियों के लिए अब 5 जनवरी तक करें आवेदन, आयोग ने बढ़ायी डेट

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 11:25 AM (IST)

OSSSC 6432 Nursing Officers Recruitment 2020 आयोग द्वारा सोमवार 28 दिसंबर 2020 को जारी नोटिस के अनुसार संविदा के आधार ...और पढ़ें

अंतिम रूप से अप्लीकेशन का सबमिशन 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।
अंतिम रूप से अप्लीकेशन का सबमिशन 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। OSSSC 6432 Nursing Officers Recruitment 2020: नर्सिंग सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर। ओडिशा सर्बोडिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओएसएसएससी) ने नर्सिंग ऑफिसर के 6432 पदों के लिए हाल ही में जारी भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा सोमवार, 28 दिसंबर 2020 को जारी नोटिस के अनुसार संविदा के आधार पर भर्ती किये जाने वाले 6432 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार 5 जनवरी रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं। वहीं, अंतिम रूप से अप्लीकेशन का सबमिशन 12 जनवरी तक किया जा सकेगा।

ओडिशा 6432 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020: कैसे कर पाएंगे आवेदन?

ओएसएसएससी द्वारा विज्ञापन ओडिशा 6432 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट, osssc.gov.in पर निर्धारित तिथि पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही 7 दिसंबर के साथ में ही उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को मांगे गये विवरणों को भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान और अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ओएसएसएससी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन एवं अप्लीकेशन प्रासेस से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट बनाया गया है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिये गये लिंक से देखे सकते हैं। 

आवेदन तिथि में विस्तार से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

ओडिशा 6432 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 विज्ञापन यहां देखें 

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

रजिस्ट्रेशन एवं अप्लीकेशन प्रासेस डॉक्यूमेंट यहां देखें 

आज, 31 दिसंबर को थी लास्ट डेट

इससे पहले, आयोग द्वारा 27 नवंबर 2020 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन (सं.IIE- 25/2019 – 196 (C) / OSSSC) के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन जिला स्वास्थ्य केंद्रों और 8 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित गये हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिसंबर से शुरू हुए थे और उम्मीदवार 24 दिसंबर तक पंजीकरण और शुल्क जमा करना था। शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन आज, 31 दिसंबर तक सबमिट किये जाने थे।

ओडिशा सर्बोडिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (ओएसएसएससी) ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 6432 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा 27 नवंबर 2020 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन (सं.IIE- 25/2019 – 196 (C) / OSSSC) के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन जिला स्वास्थ्य केंद्रों और 8 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ओडिशा 6432 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार जिलेवार रिक्तियों की संख्या, वेतमान, योग्यता (शैक्षणिक, आयु व अन्य) और अन्य विवरणों को भर्ती अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाएगा। ओडिशा 6432 नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 अधिसूचना के लिए उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।