विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओएनजीसी में निकली 21 पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और एचआर एग्जीक्यूटिव की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 4 जनवरी तक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 16 Dec 2021 02:10 PM (IST)

ऑयल एण्ड नैचुरल गैस लिमिटेड द्वारा 15 दिसंबर 2021 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.4/2021) के अनुसार एचआर एग्जीक्यूटिव के 15 ...और पढ़ें

उम्मीदवार 4 जनवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
उम्मीदवार 4 जनवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। पब्लिक रिलेशन या एचआर में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन और देश की महारत्न कंपनियों में से एक ऑयल एण्ड नैचुरल गैस लिमिटेड (ओएनजीसी लिमिटेड) ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और एचआर एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा 15 दिसंबर 2021 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.4/2021) के अनुसार एचआर एग्जीक्यूटिव के 15 पदों और पब्लिक रिलेश ऑफिसर (पीआरओ) के 6 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ओएनजीसी में निकली पीआरओ और एचआर ये भर्तियां यूजीसी नेट जून 2020 के स्कोर के आधार पर की जानी हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

ओएनजीसी भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) दवारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) – जून 2020 को उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, एचआर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से एचआर से सम्बन्धित विषय में एमबीए न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए। वहीं, पीआरओ पदों के लिए उम्मीदवारों को जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में पीजी डिग्री कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट, ongcindia.com की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 15 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 जनवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे।

इस लिंक से देखें ओएनजीसी भर्ती 2021 अधिसूचना

इस लिंक से करें आवेदन