विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA Young Professional Recruitment 2026: एनटीए ने निकाली यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती, 80000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी सैलरी

Published: Sun, 26 Jul 2026 03:33 PM (IST)

एनटीए में यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिविल सेवा परीक्षा में भाग ले चुके और प्रतिभा सेतु ...और पढ़ें

NTA Young Professional Vacancy 2026

NTA Young Professional Vacancy 2026

HighLights

  1. एनटीए में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 80 हजार मिलेगी सैलरी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से स्टार्ट हो गई है। फॉर्म अधिसूचना जारी होने के 30 दिनों के अंदर जमा किया जा सकता है।
आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन E-mail द्वारा किया जा सकता है। फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को ईमेल आईडी dir-admin@nta.gov.in पर भेजना होगा।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया हो और प्रतिभा सेतु पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो। इसके साथ ही उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट/LLM/ CA आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • यंग प्रोफेशनल (Academic Research): 12 पद 
  • यंग प्रोफेशनल (Legal Research): 2 पद 
  • यंग प्रोफेशनल (Finance and Accounts Research): 2 पद 

बिना परीक्षा के होगा चयन

योग्यता के आधार पर इस भर्ती के लिए एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। हालांकि, अगर जरूरत पड़ती है तो रिटेन टेस्ट/ टास्क बेस्ड एसेसमेंट का एनटीए को अधिकार रहेगा।

NTA Young Professional Recruitment Notification 2026

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के माध्यम से ज्वाइनिंग की डेट से दो वर्ष यानी 24 महीने इस भर्ती के लिए नियुक्ति की अवधि रहेगी। परफॉर्मेंस के आधार पर इस अवधि को 36 महीने तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी 80 हजार रुपये प्रति महीने प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल-SI समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का एलान, जानें आवेदन कब होंगे स्टार्ट?