विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIC Recruitment 2020: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर 495 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें नोटिस

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 24 Feb 2020 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 04:07 PM (IST)

NIC Recruitment 2020 ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर 10 अप्रैल 2020 को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं।

NIC Recruitment 2020: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर 495 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें नोटिस
NIC Recruitment 2020: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर 495 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें नोटिस

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। NIC Recruitment 2020: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के अधीन नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) में ग्रुप बी में साइंटिस्ट और साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 495 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट, recruitment.nic.in पर 10 अप्रैल 2020 को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं।

इससे पूर्व नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने हाल ही में ग्रुप बी में साइंटिस्ट और साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 495 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा 23 फरवरी 2020 को अपने वेबसाइट पर जारी विज्ञापन (सं. NIELIT/NIC/2020/1) के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 26 फरवरी 2020 को सुबह 10 बजे से आरंभ हुए थे। एनआईसी द्वारा लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

एनआईसी भर्ती 2020 में इन पदों के लिए किये गये हैं आवेदन आमंत्रित

• साइंटिस्ट बी (ग्रुप बी) – 288 पद

• साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट ए (ग्रुप बी) – 207 पद

एनआईसी भर्ती 2020 के लिए ये हैं योग्यता मानदंड

साइंटिस्ट बी (ग्रुप बी) – सम्बन्धित ट्रेड में बीई / बीटेक डिग्री या डोएक बी लेवल या एएमआई/जीआईईटीई या एमएससी या एमसीए या एमई/एमटेक या एमफिल डिग्री।

साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट ए (ग्रुप बी) – सम्बन्धित ट्रेड में बीई / बीटेक डिग्री या एमएससी या एमसीए या एमएस उत्तीर्ण।

साइंटिस्ट-बी या साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 26 मार्च 2020 को अधिकतम 30 वर्ष होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधितम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

एनआईसी भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में साइंटिस्ट-बी या साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के पदों के लिए आवेदन शुल्क रु. 800/- का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना है।

एनआईसी भर्ती 2020 के लिए ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट, recruitment.nic.in पर 10 अप्रैल 2020 को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं। आवेदन से पूर्व ऑफिशियल नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन से सम्बन्धित दिशा-निर्देश और अप्लीकेशन स्टेप्स अवश्य देखें।

एनआईसी भर्ती 2020 ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड

ऑनलाइन आवेदन लिंक

लिखित परीक्षा के लिए सिलेबस डाउनलोड

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक