विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIACL Assistant Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 फरवरी से

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 30 Jan 2024 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 04:55 PM (IST)

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में सहायक के 300 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के ...और पढ़ें

NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए 1 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन।
NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए 1 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन।

HighLights

  1. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में सहायक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
  2. 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) की ओर से असिस्टेंट के 300 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थी NIACL की ऑफिशियल वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तय की गयी है।

NIACL Recruitment 2024: कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने एसएससी/ एचएससी/ इंटरमीडिएट/ स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी विषय के रूप में अध्ययन किया हो।

इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

NIACL Assistant Notification 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

NIACL Assistant Vacancy 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Recruitment: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2860 रिक्त पदों पर मौका, जल्द कर लें आवेदन