विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक में मैनेजर पदों पर जल्द कर लें अप्लाई, कल है लास्ट डेट

Published: Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM (IST)

नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) में मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

NHB Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
NHB Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. एनएचबी बैंक भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल।
  2. आधिकारिक वेबसाइट www.nhb.org.in पर उपलब्ध है आवेदन लिंक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की ओर से मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 1 नवंबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए एनएचबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.nhb.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

क्या है पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ ICWAI/ ICAI/ CFA/ MBA आदि किया हो। इसके साथ ही Manager (Scale-III) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक न हो वहीं Dy. Manager (Scale – II) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पदानुसार विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

आवेदन करने के मुख्य बिंदु

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nhb.org.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Opportunities पर जाएं और भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और उसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा, बिना शुल्क भरे गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 175 रुपये जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई