विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NCL Trainee Vacancy 2026: एनसीएल में विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 09 Apr 2026 04:25 PM (IST)

एनसीएल में ऑपरेटर, स्टाफ नर्स और ओवरसियर के पदों पर आवेदन से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 577 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

NCL Trainee Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

NCL Trainee Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 577 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में ऑपरेटर, स्टाफ नर्स और ओवरसियर के पदों पर आवेदन आज यानी 09 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 577 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर 01 मई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

एनसीएल की ओर से कुल 577 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ऑपरेटर (ट्रेनी) के लिए कुल 472 पद, स्टाफ नर्स ट्रेनी के लिए कुल 75 पद और ओवरसियर के लिए कुल 30 पद आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • ऑपरेटर (ट्रेनी) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास हैवी मोटर वेहिकल का लाइसेंस भी होना चाहिए।
  • स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • ओवरसियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: SP और SSP में कौन है ज्यादा पावरफुल? कंधे पर लगे केवल बैज से लगा सकते हैं पता