विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NABARD Recruitment 2026: नाबार्ड में विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें आवेदन करने का आसान प्रोसेस

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:40 PM (IST)

नाबार्ड में एनालिस्ट और नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

NABARD Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अक्टूबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से एनालिस्ट, नेटवर्क सिक्योरिटी एनालिस्ट, लीड ऑडिटर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार नाबार्ड में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 09 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आयु-सीमा

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 26, 30 और अधिकतम आयु 32, 35 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये और इंटिमेशन चार्ज 150 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये इंटिमेशन चार्ज के रूप में जमा करना होगा।

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

नाबार्ड में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर APPLY HERE सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।