विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPH Recruitment 2021: ग्रुप डी के 3466 पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 10 Aug 2021 11:26 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Aug 2021 06:29 AM (GMT+05:30)

MPH Recruitment 2021महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (Maharashtra Public Health Department) ने एमपीएच भर्ती 2021 अधिसूचना (MPH Recruitment) जारी की गई ...और पढ़ें

MPH Recruitment 2021: महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, (Maharashtra Public Health Department)
MPH Recruitment 2021: महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, (Maharashtra Public Health Department)

MPH Recruitment 2021: महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, (Maharashtra Public Health Department) ने एमपीएच भर्ती 2021 अधिसूचना (MPH Recruitment) जारी की गई है। इसके तहत ग्रुप डी के कुल 3466 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट groupc.arogyabharti2021.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं रिक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 22 अगस्त, 2021 को है।

 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले एमपीएच भर्ती 2021 पर पूरा विवरण देखना होगा। जैसे ग्रुप डी के रिक्त पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक करने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त, 2021 को शुरू हुई थी। महाराष्ट्र लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा की तारीख, प्रवेश पत्र और एमपीएच भर्ती 2021 का परिणाम घोषित तिथि जल्द जारी की जाएगी।

इन तिथियों का रखें ध्यान

आवेदन पत्र की आरंभ तिथि 7 अगस्त, 2021

आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2021

परीक्षा की तिथि जल्द होगी घोषित

एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा की परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

MPH Recruitment 2021: ग्रुप डी के पदों पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ग्रुप डी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य क्रेडेंशियल भरें और फिर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद यहां आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दिखाई देने वाला ओटीपी दर्ज करें। /ईमेल और फिर अगले बटन पर सबमिट करें। इसके बाद सभी अनिवार्य क्रेडेंशियल भरें और फिर सबमिट करने के लिए क्लिक करें और फिर कन्फर्म पर क्लिक करें। इसके बाद CHOOSE FILE चुनें और fil को चुनें और फिर सेव पर क्लिक करें। इसके बाद नीचे से भुगतान का तरीका चुनें और अभी भुगतान करें पर क्लिक करें। अभ्यर्थी का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।