विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 सब इंजीनियर के 1700 पदों आवेदन दोबारा स्टार्ट, रजिस्ट्रेशन इस डेट से शुरू

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:17 AM (IST)

मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 सब इंजीनियर के 1700 पदों पर आवेदन दोबारा शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 13 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू।

  2. कुल 1700 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो किसी कारणवश इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सके थे।

एमपीईएसबी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर 13 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 1700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटगरी के लिए कुल 628 पद, ओबीसी के लिए कुल 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 146 पद, एससी के लिए कुल 246 पद और एसटी के लिए कुल 254 पद आरक्षित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस

ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है।

पात्रता मानदंड

ग्रुप-3 सब इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनववरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य कंप्यूटर आदि विषयों और पद से संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 बहुलिकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक