विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-III के 1174 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:12 AM (IST)

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-III के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MP High Court Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

MP High Court Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1.  असिस्टेंट ग्रेड-III के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. कुल 1174 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर, शाम 5 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक का मौका दिया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट ग्रेड-III के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास CPCT परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए। साथ ही एक वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु-सीमा

आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 943 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से मध्य प्रदेश का जीके, गणित, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर आदि विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल में इंजीनियर-जेई लॉ समेत अन्य पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई