विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MHA IB ACIO Recruitment 2020: इंटेलीजेंस ब्यूरो में 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 08:58 AM (IST)

MHA IB ACIO Recruitment 2020 केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के ...और पढ़ें

भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 दिसंबर 2020 में पेज संख्या 6 एवं 7 पर जारी की जाएगी।
भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 दिसंबर 2020 में पेज संख्या 6 एवं 7 पर जारी की जाएगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MHA IB ACIO Recruitment 2020: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के 2000 पदों पर की जानी वाली भर्ती फर्जी नहीं है। इन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन आज यानी कि 19 दिसंबर 2020 को जारी की की जाएगी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार की तरफ से बीते कल, 17 दिसंबर को जारी अपडेट के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा 2000 एसीआईओ ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती की पुष्टी की जा चुकी है। इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 दिसंबर 2020 में पेज संख्या 6 एवं 7 पर जारी की जाएगी। रोजगार समाचार के अपडेट के मुताबिक पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट द्वारा 16 दिसंबर को इंटेलीजेंस ब्यूरो में 2000 एसीआईओ की भर्ती को फर्जी बताया गया था।

 ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

जानें इंटेलीजेंस ब्यूरो में 2000 एसीआईओ की भर्ती के बारे में

वहीं, सम्बन्धित भर्ती के संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, इंटेलीजेंस ब्यूरो में जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप सी (नॉन-गजेटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल) में कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए ‘असिस्टेंट सेंट्रल इंटेसीजेंस ऑफिसर – ग्रेड II / एग्जीक्यूटिव परीक्षा – 2020’ का आयोजन किया जाना है। इन पदों के लिए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू होंगे और आवेदन प्रक्रिया के बारे में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, mha.gov.in पर चेक कर पाएंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इंटेलीजेंस ब्यूरो में ग्रुप सी के इन 2000 पदों के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर पाएंगे बशर्ते उनका अंतिम परिणाम 9 जनवरी 2021 तक जारी हुआ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी/एसटी) और अन्य के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है।