विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meghalaya Police Recruitment 2024: मेघालय पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ये रही डिटेल

Published: Mon, 08 Apr 2024 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 01:26 PM (IST)

मेघालय पुलिस की ओर से विभिन्न पदों के तहत कुल 2968 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गयी ...और पढ़ें

Meghalaya Police Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू।
Meghalaya Police Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू।

HighLights

  1. मेघालय पुलिस में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
  2. 31 मई तक किया जा सकता है आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मेघालय पुलिस में सब इंस्पेक्टर, ड्राइवर कॉन्स्टेबल फायरमैन, सिग्नल ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है जो 31 मई 2024 तक जारी रहेगी।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मेघालय पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट megpolice.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से मेघालय पुलिस डिपार्टमेंट में कुल 2968 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • यूबी सब इंस्पेक्टर: 76 पद
  • अनआर्म्ड ब्रांच कांस्टेबल: 720 पद
  • फायरमैन (पुरुष): 195 पद
  • ड्राइवर फायरमैन (पुरुष): 53 पद
  • फायरमैन मैकेनिक: 26 पद
  • एमपीआरओ ऑपरेटर: 205 पद
  • सिग्नल/बीएन ऑपरेटर: 56 पद
  • सशस्त्र शाखा कांस्टेबल/ बटालियन कांस्टेबल/ एमपीआरओ जीडी/ कांस्टेबल अप्रेंटिस: 1494 पद
  • ड्राइवर कांस्टेबल: 143 पद

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और वेबसाइट के होम पेज पर नोटिस बोर्ड में रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन के लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास अवश्य रख लें।

Meghalaya Police Recruitment 2024 आवेदन पत्र एवं नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार ग्रेजुएशन/ 12वीं/ 9वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- Jharkhand High Court Recruitment 2024: झारखंड उच्च न्यायालय में असिस्टेंट पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 10 अप्रैल से