विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MECL Recruitment 2026: टेक्नीशियन और असिस्टेंट ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन डिटेल यहां करें चेक

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:04 PM (IST)

एमईसीएल में टेक्नीशियन और असिस्टेंट ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

MECL Non Executive Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

MECL Non Executive Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 अक्टूबर निर्धारित।

  2. अधिकतम आयु 30 वर्ष।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) में नॉन-एग्जीक्यूटिव के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार MECL में नौकरी करना चाहते हैं। वे नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 अक्टूबर निर्धारित है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आयु-सीमा

एमईसीएल में नॉन-एग्जीक्यूटिव के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एससी एवं एसटी, दिव्यांग और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल, ओबीसी, एनसीएल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

MECL Non Executive Recruitment 2026 Notification Direct Link

इन 5 तरीकों से करें नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर अप्लाई

एमईसीएल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.mecl.co.in पर जाकर विजिट कर लें।
  2. इसके बाद करियर सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  3. अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: आईबीपीएस में हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई