विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JPSC Recruitment 2020: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर जॉब का शानदार मौका, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2020 02:51 PM (IST)

JPSC Recruitment 2020

JPSC Recruitment 2020: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर जॉब का शानदार मौका, यहां जानें कैसे करें अप्लाई
JPSC Recruitment 2020: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर जॉब का शानदार मौका, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

JPSC Recruitment 2020: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 380 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jps.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बस कैंड्डीटे्स ध्यान दें कि इसके लिए वह 11 मई 2020 के पहले आवेदन कर दें। आवेदन करने की यह लास्ट डेट है। इसके बाद अप्लाई करने पर ऐप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए कैंड्डीटे्स के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (Medical Council of India) या किसी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री (MBBS Degree) होनी चाहिए। वहीं इसके अलावा अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में कम से कम एक साल के लिए इंटर्नशिप कम्प्लीट की हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंड्डीटे्स को 600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी और एसटी के साथ-साथ एक्स सर्विस मैन को 150 रुपये बैंक चार्ज देना होगा।

वहीं बता दें कि इसके अलावा कई और अन्य राज्यों ने भी भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत हाल ही में ओडिशा राज्य सहकारी बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदकों को 15 अप्रैल तक का मौका दिया गया है। इनके अलावा केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (CGWB) ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जियोलॉजी एप्लाइड जियोलॉजी, अर्थ साइंस, जियो साइंस, हाइड्रोजियोलॉजी में एमएससी, एमएस, एम.टेक, एमएससीटेक होना चाहिए।

ये होनी चाहिए उम्र:

इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु उम्र 23 साल से कम और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे होगा सेलेक्शन:

इस पोस्ट पर सेलेक्ट होने के लिए कैंडीडेट्स को एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होगा।