यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ISRO Recruitment 2024: इसरो में साइंटिस्ट इंजीनियर, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर मौके, isro.gov.in पर करें आवेदन
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की ओर से कुल 224 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर की ...और पढ़ें

HighLights
- इसरो में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
- 27 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक भर सकेंगे फॉर्म।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अनुसन्धान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसरो की ओर से साइंटिस्ट/ इंजीनियर, टेक्नीशियन टेक्निकल असिस्टेंट, ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए इसरो की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे 27 जनवरी 2024 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर 16 फरवरी 2024 तक भर सकेंगे।
ISRO Technician, Technical Asst & Other Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदानुसार 10वीं/ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ एमएससी आदि किया हो। इसके साथ ही इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 28/ 30/ 35 वर्ष तय की गयी है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
.jpg)
ISRO Vacancy 2024: भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 224 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- साइंटिस्ट/ इंजीनियर: 5 पद
- टेक्निकल असिस्टेंट: 55 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट: 6 पद
- लाइब्रेरी असिस्टेंट: 1 पद
- टेक्नीशियन/ ड्राफ्ट्समैन: 142 पद
- फायरमैन A: 3 पद
- कुक: 4 पद
- हल्का वाहन ड्राइवर A: 6 पद
- भारी वाहन ड्राइवर A: 2 पद
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए अभी केवल रोजगार समाचार में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।
