विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IDBI बैंक में 650 असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन आज

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 10 Aug 2021 12:23 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Aug 2021 06:27 AM (GMT+05:30)

IDBI Bank Recruitment 2021 आईडीबीआई बैंक द्वारा पीजीडीबीएफ कोर्स के बाद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के कुल 650 पदों पर ...और पढ़ें

आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हुई थी।
आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हुई थी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IDBI Bank Recruitment 2021: आईडीबीआई बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर। आईडीबीआई बैंक ने मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (मनिपाल), बेंगलूरू और नीट एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के साथ हुए समझौते के तहत एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एण्ड फाइनेंस (पीजीडीबीएफ) कोर्स के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस कोर्स को करने का बाद उम्मीदवारों को पीजीडीबीएफ सर्टिफिकेट दिया जाएगा और साथ ही आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के तौर पर नियुक्ति की जाएगी।

आईडीबीआई बैंक द्वारा पीजीडीबीएफ कोर्स के बाद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के कुल 650 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, idbibank.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2021 से शुरू हुई थी और आज, 22 अगस्त 2021 को आवेदन का आखिरी दिन है। साथ ही, आईडीबीआई बैंक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 4 सितंबर 2021 को किया जाएगा और परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2021 को जारी किये जाएंगे।

इस लिंक से देखें आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2021 अधिसूचना

इस लिंक से करें आवेदन

जानें योग्यता

आईडीबीआई बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ मार्क्स 55 फीसदी है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।